
नशे मे डंपर चालक ने तोड़े बिजली के पोल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। उपखंड क्षेत्र के तुम्बड़िया से साड़ास सड़क मार्ग पर दो डंपर ने ट्रॉली उठी होने से बिजली के पाल एवं तारों को बड़ी तादाद में भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीण लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि वाहन चालक शराब के नशे मे वाहन दौड़ा रहा था, जिसके चलते यह घटना घटीत हुई, जहां एक और सरकार बजरी परिवहन पर रोक लगाने के लिए अथक प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर रोक के बावजूद दिन रात तेज गति से बजरी के डंपर एवं ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं,पुलिस प्रशासन कि कार्यवाही से बचने के लिए कई बार हाईवे छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर यह वाहन बीच सड़क मे वाहन छोड़कर भाग निकलते है, जिसके चलते ग्रामीण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं सड़क दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीण लोगों ने यह भी आरोप लगाते हुए बताया कि अवैध बजरी परिवहन करने वाले वाहनो कि निगराहनी के लिए जिला बॉर्डर से गंगरार साड़ास मार्ग विभिन्न स्थलों एवं होटल पर लोग तैनात रहते है, इन लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी वाहन चालको तक इन लोगों के द्वारा पहुंचाई जाती है, यही नहीं इन अवैध बजरी डंपरो के आगे पीछे मोटर साईकिल तो कार मे सवार लोग पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते हैं एवं डंपर चालकों को अवगत कराते हैं। प्रतिदिन यह अवैध बजरी के वाहन बिना रोक-टोक के उपखंड क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों के चलते सडके क्षतिग्रस्त हो रही है फिर भी ना कोई कहने वाला ना कोई सुनने वाला, किसी प्रकार की प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई नहीं होने से इन लोगों के हौसले बुलंद तो अवैध बजरी परिवहन पर अंकुश भी नहीं लग पा रहा है।
ग्रामीण लोगों ने बताया कि शनिवार को हुई घटना के दौरान क्षेत्र में बिजली गुल हो गई, जिसे लेकर विभाग ने देर रात तक अथक प्रयास करके सुधारा गया।