प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा का कुल्लू दौरा, भुंतर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत।
बिजली महादेव पहुंच लिया आशीर्वाद, कहा देव आस्था और प्रकृति की सुंदरता का ऐसा शानदार उदाहरण कहीं नहीं।
कुल्लू 3 जून
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के कुल्लू पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अमित सूद के नेतृत्व में भुंतर एयरपोर्ट पर बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, विधायक सुरेंद्र शौरी,पूर्व प्रत्याशी नरोतम ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह, भीम सेन सहित सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी भुंतर एयरपोर्ट से सीधा एतिहासिक बिजली महादेव मंदिर में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
बिजली महादेव मंदिर में शीश नवाने के बाद श्रीकांत शर्मा ने कहा की कुल्लू क्षेत्र अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और यहां पहुंच कर दैवीय अनुभूति के साथ शांति का आभास होता है तो वहीं प्रकृति को इतने नजदीक से देख कर मन और मस्तिक प्रफुल्लित महसूस करता है।
Kullu, Kullu | Jun 3, 2026