
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जिले की समस्त सड़क निर्माण एजेंसियां अपनी-अपनी सड़कों का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप संकेतक, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर, चेतावनी बोर्ड आदि लगवाना सुनिश्चित करें। सभी ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर उन्हें दुर्घटना रहित बनाने हेतु आवश्यक प्रबंध करें। उक्त निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार बोयट सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने मंडी में आने वाले ट्रैक्टर ट्रालियो पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नरवल गंगापुर मार्ग पर रेलिंग विहीन रपटों पुलियाओं पर रेलिंग लगवाने और जन सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक चेतावनी बोर्ड संकेतक लगवाने के निर्देश भी संबंधित निर्माण एजेंसी को दिए। कलेक्टर ने स्कूल वाहनों के संचालन में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखने और समय-समय पर स्कूल वाहनों की जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों और आम जनों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा