
थाना प्रभारियों ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ की बैठक; सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने पर दिया जोर।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
- नशे के दुष्प्रभाव बारे किया जागरूक।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए प्रबंधक थाना रोहड़ाई निरीक्षक विद्या सागर, प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार, प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक शिव दर्शन व प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक फुल कुमार ने अपने अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए इलाके के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। उन्हें विभिन्न अपराधों की जानकारी, उनसे बचाव सहित नशे के दुष्प्रभावों बारे जानकारी देकर जागरूक किया। इसके अलावा चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा व उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए "तीसरी आंख" यानी सीसीटीवी कैमरों के महत्व पर विशेष जोर दिया। ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा गांवो में शरारती तत्वों, नशाखोरी करने व संदिग्धों व्यक्तियों पर नजर रखने बारे भी अपील की तथा इनकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल-112 पर दे। पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा।
................................................ फोटो संलग्न है।
Rewari, Rewari | Jun 23, 2026