"आखिरकार संघर्ष जीता"यह जीत ननखड़ी क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के संघर्ष की जीत है,सभी को बधाई,शिक्षा के अधिकार की रक्षा हुई : कौल सिंह
भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि "ननखड़ी महाविद्यालय की बहाली के लिए ननखड़ी क्षेत्र की देवतुल्य जनता और भारतीय जनता पार्टी मंडल ननखड़ी लगातार संघर्षरत रही,यहां के जन प्रतिनिधियों,छात्रों, अभिवावकों और जनता के निरंतर प्रयास,संघर्ष और दबाव के आगे सरकार को आज अपना छात्र-विरोधी तुगलकी फरमान वापस लेना पड़ा। यह 18 पंचायतों के छात्रों, जन प्रतिनिधियों, अभिभावकों और जागरूक जनता के अथक संघर्ष, एकजुटता और कड़ी मेहनत का परिणाम है!!
ननखड़ी कॉलेज का बहाल होना क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है!!
Rampur, Shimla | Jun 22, 2026