बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत लोहागड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए जेसीबी और मजदूरों की टीम तैनात की गई।प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सरकारी जमीन और सड़क किनारे अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर आज बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
#kishanganjbihar #Bahadurganj #indianrailways #jcb #buldozarbaba #bihar