बैसा प्रखंड में महानंदा नदी का कटाव भयावह, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
बैसा प्रखंड में महानंदा नदी का कटाव लगातार तेज होने से आसपास के गांवों की जमीन, सड़कें और उपजाऊ खेत खतरे में आ गए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है।