
#हरदोई :जनपद के कस्बा #कछौना के मध्य स्थित #प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा कुशीनाथ मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर रविवार को भव्य #धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा #कुशीनाथ के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि एवं #कल्याण की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
स्थापना दिवस के अवसर पर #मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही #श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा कुशीनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। #भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता करते हुए सामाजिक समरसता और सेवा भाव का परिचय दिया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डा० अनिल गुप्ता ने बताया कि बाबा कुशीनाथ मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है और स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे #धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर राम शंकर गुप्ता, दुष्यंत सिंह, विशाल गुप्ता, सत्यम गुप्ता, अमित गुप्ता, ओ० पी० राठौर, प्रतीक गुप्ता, पोले राठौर, मर्गेन्द्र सिंह (दरोगा) सहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित इस भव्य भंडारे ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव का भी संदेश दिया। #hindustankisham
Sadar, Lucknow | Jun 22, 2026