
छतरपुर जिले के थाना चंदला पुलिस ने महिला साथी की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
माह मई में थाना चंदला क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 कस्बा चंदला में डायल 112 इवेंट के माध्यम से एक महिला के जलने संबंधी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, महिला को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया।
उपचार के दौरान पीड़िता पुष्पा अहिरवार के ऊपर उसके साथी द्वारा विवाद कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने संबंधी रिपोर्ट पर जीरो में कायमी उपरांत थाना चंदला में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास एवं एससी एसटी अधिनियम की समुचित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी।
उपचार के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई थी, प्रकरण में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस टीम द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपी राम मनोज कुशवाहा पिता राजू कुशवाहा निवासी ग्राम खुर्द गुढ़ा थाना चंदला को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक सुनील अरजरिया, राजेश, आरक्षक प्रवीण, शिवम, कमल, बलवीर एवं टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur