Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
बाढ़
Crimenews
Aap

जमीनी विवाद में लाइसेंसी रायफल से हमला करने का मुखिया पर आरोप; मामले की जांच में जुटी पुलिस बक्सर । सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंघनपुरा गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे और मापी को लेकर दो पाटीदारों के बीच विवाद बढ़ गया। एक पक्ष ने गांव के मुखिया वीरेंद्र कुमार पाठक पर लाइसेंसी रायफल से जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिमरी थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदनकर्ता मनोज कुमार पाठक ने बताया कि उनका और मुखिया वीरेंद्र कुमार पाठक का आपस में पाटीदारी का संबंध है तथा दोनों के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन की मापी के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद मुखिया अपने सहयोगी रवि चौधरी के साथ पहुंचे और उनके छोटे भाई नारायण जी पाठक पर लाइसेंसी रायफल से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। मनोज पाठक का कहना है कि आरोपित रायफल लोड कर फायर करने की तैयारी में थे, तभी उन्होंने किसी तरह रायफल छीन ली। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर रायफल पुलिस को सौंप दी गई और बाद में उन्होंने सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया।आवेदन में उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। मनोज पाठक का आरोप है कि मुखिया गाँव में खुलेआम हथियार दिखाकर उनके पक्ष के लोगों का भयादोहन कर रहे हैं। हालांकि, मुखिया वीरेंद्र कुमार पाठक पर लगाए गए आरोपों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामला दो पाटीदारों के बीच जमीन के बंटवारे से जुड़ा होने के कारण पूरे घटनाक्रम को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आज सुबह फिर से विवाद बढ़ गया जिसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस की टीम पहुँच कर ससमय माहौल बिगड़ने होने से रोका। हालांकि, अभी भी गाँव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इधर, सिमरी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे और मापी को लेकर विवाद है तथा दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले को एसडीओ कोर्ट भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Buxar, Buxar | Jul 27, 2026