“जब-जब आदिवासियों पर संकट आया, गांधी परिवार हमेशा खड़ा रहा” — ओमकार सिंह मरकाम
राहुल गांधी के बालाघाट आगमन से पहले प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री एवं डिंडोरी के विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने गांधी परिवार और आदिवासी समाज को लेकर बड़ा बयान दिया।
ओंकार सिंह मरकाम ने कहा कि जब-जब आदिवासियों पर कोई संकट आया, गांधी परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। उन्होंने स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासियों के मुद्दों पर उन्होंने हमेशा लड़ाई लड़ी।
मरकाम ने कहा कि इसी परंपरा के धरोहर राहुल गांधी अब बालाघाट आ रहे हैं।
BSP24 News | Balaghat | Rahul Gandhi | Omkar Singh Markam
#BSP24News #Balaghat #RahulGandhi #OmkarSinghMarkam #MadhyaPradesh