क्या सम्राट चौधरी के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे प्रशांत किशोर? बिहार की राजनीति में बदलाव की आहट!
बांकीपुर उपचुनाव का नतीजा बिहार की राजनीति में सिर्फ एक विधानसभा सीट का बदलाव नहीं, बल्कि आने वाले दिनों की सियासत के लिए बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
बीजेपी के मजबूत गढ माने जाने वाले इलाके में प्रशांत किशोर की जीत ने राजनीतिक समीकरणों में उलटफेर के संकेत दिए हैं. इस जीत ने प्रशांत किशोर को राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श में नई ताकत दी है. उन्होंने जीत के साथ ही सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ अपनी जंग को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है.