चंबा: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दरिंदा गिरफ्तार
चंबा। जिले के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पीड़ित के पिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह अपने रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गए थे जबकि पत्नी खेत में काम कर रही थीं। अचानक आरोपी खेत में पहुंचा और चार वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। एक भवन में आरोपी ने बच्ची से दुराचार किया। बच्ची के बेहोश हो जाने पर वह वहां से भाग गया। बेटी को आसपास न देख मां यहां वहां तलाशते हुए भवन में पहुंची। उसे उठाकर घर ले आई। शाम को पति को पूरा घटनाक्रम बताया। पीड़ित पिता ने बेटी को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।