
मऊगंज जिले के खटखरी मार्केट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भीड़भाड़ वाले बाजार में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बच्चा बाल-बाल बच गए।
मऊगंज जिले के खटखरी मार्केट में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर पति-पत्नी और उनका बच्चा सवार होकर मऊगंज से हनुमना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला के पति और बच्चे की जान बाल-बाल बच गई।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होने की बात कही जा रही है।
घटना भीड़भाड़ वाले खटखरी बाजार में हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फरार ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
सवाल यह है कि आखिर भीड़भाड़ वाले बाजार में तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम कब लगेगी?
#मऊगंज #Mauganj #खटखरी #Khutkhari #सड़क_हादसा #RoadAccident #ट्रेलर_हादसा #तेज_रफ्तार #महिला_की_मौत #हादसा #पुलिस_जांच #चालक_फरार #मऊगंज_हनुमना_मार्ग #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #MauganjNews #BreakingNews #RoadSafety #LocalNews