गोपालगंज में गंडक नदी पर बने मंगलपुर-विशुनपुरा पुल से सफर करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। पुल की मरम्मत को लेकर अगले 45 दिनों तक इस पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी समीर सौरभ ने 10 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक यातायात प्रतिबंधित रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान दोपहिया से लेकर चारपहिया और भारी वाहनों तक को पुल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।दरअसल, मंगलपुर-विशुनपुरा पुल की संरचनात्मक मजबूती और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इसकी विशेष मरम्मत कराने का फैसला लिया है। मरम्मत के दौरान पुल के बेयरिंग सहित कई महत्वपूर्ण हिस्सों की मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा। लगातार भारी वाहनों के परिचालन से पुल पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।