Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

छपरा :आज 27/06/26 दिन शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय, भैरोपुर निज़ामत, सदर छपरा में साहित्यकार शिक्षक- शिक्षिकाओं को 'साहित्य- साधना सम्मान' का प्रमाण- पत्र प्रदान कर माननीय जिला परिषद अध्यक्ष महोदया जयमित्रा देवी द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार के द्वारा जिप अध्यक्ष महोदया, संपादक व साहित्यकारों को शॉल व पौधा देकर स्वागत किया गया। हाल ही में ISBN NO सहित पुस्तक 'यादें, लम्हें और कसक' साझा संकलन प्रकाशित हुई है। जिसका संपादन भैरोपुर निज़ामत पंचायत के भैरोपुर ग्रामवासी श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में उ. मा. वि. भैरोपुर निज़ामत की शिक्षिका (11/12) डॉ. पुनीता कुमारी, उ म वि दफ़्तरपुर के शिक्षक आकाश कुमार सिंह, भैरोपुर ग्रामवासी जितेंद्र कुमार (11/12 शिक्षक) , शैलेंद्र कुमार, आशीष कुमार (11/12 शिक्षक) आदि की काव्य रचना प्रकाशित हुई है। यह जानकर अध्यक्ष महोदया ने काफी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे पंचायत क्षेत्र से इतने शिक्षक- शिक्षिकाएं कविता के माध्यम से समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं जो बहुत प्रेरणादायक है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। और आप सभी जब भी मुझे याद करेंगे मैं आप सबके लिए खड़ी रहूँगी। प्राचार्य विकास सर ने कहा कि साहित्य समाज का आईना होता है। इसके माध्यम से समाज की बुराइयों को दूर किया जा सकता है। संपादक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आज के धुंआधार विकास की होड़ में वर्तमान पीढी एक तरफ से जब दिशा विहीन हो रही है उस परिस्थिति में बच्चों को दिशा देने के लिए साहित्य की भूमिका अहम हो जाती है और जब साहित्य शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा आगे बढ़े तो उससे स्वर्णिम क्या हो सकता है जब राष्ट्र निर्माता वर्तमान तथा भावी पीढ़ी को सही दिशा दिखाने के लिए कलम उठाते हैं और साहित्य को माध्यम बनाते हैं। पुनीता जी ने कहा: "कली बेच देंगे, सुमन बेच देंगे, कलम के सिपाही अगर रुक गए तो, वतन के सिपाही वतन बेच देंगे " इस परिस्थिति में कलम के सिपाही को प्रोत्साहन कार्य एक अनिवार्य सामाजिक कार्य है। जिसको जिप अध्यक्ष माननीय मैम कर रही हैं, जिसके लिए हृदय से उनका आभार। मौके पर प्राचार्य विकास कुमार, संपादक शैलेंद्र कुमार, डॉ. पुनीता कुमारी, जितेंद्र कुमार, आकाश कुमार, निभा कुमारी, नवीन सिंह, रितेश कुमार, पप्पु कुमार, राधा मोहन पांडे, सूर्यकांतमणि सिंह, आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं व गणमान्य उपस्थित थे। स्वागत प्राचार्य विकास कुमार द्वारा, संचालन संपादक शैलेंद्र कुमार द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पुनीता कुमारी द्वारा किया गया।

Chapra, Saran | Jun 27, 2026