जालोर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग भवन शिवाजी नगर में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएफओ जयदेव सिंह व कंज्यूमर कोर्ट के प्रेसिडेंट घनश्याम यादव सहित अतिथियों ने पौधारोपण कर किया। जयदेव सिंह ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी रंजू बहन ने पर्यावरण संरक्षण के साथ आत्मिक जागृति और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला तथा राजयोग मेडिटेशन कराया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
Jalor, Jalor | Jun 6, 2026