
एस.एन. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, खेल प्रतियोगिताओं में दिखेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा
मिर्जापुर। एस.एन. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सत्र 2026-27 के तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती संध्या सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने अतिथियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि खेल महोत्सव बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच है।
तीन दिवसीय आयोजन का समापन 14 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
#SNPublicSchool #AnnualSportsDay2026 #MirzapurNews #SportsFestival #TodayMirzapurNews