कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जनजाति वर्ग के कृषकों की भूमियों पर अवैधानिक रूप से किये गये कब्जों के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही निरंतर जारी है।
तहसील शिवपुरी के ग्राम हातोद निवासी कला पत्नि जनवेद आदिवासी, शीला पत्नि अतर सिह, सुनील पुत्र अतर सिंह आदिवासी द्वारा यह आवेदन किया गया कि ग्राम हरनगर स्थित उनकी भूमि सर्वे नं. 330/2, 471, 476, 559 कुल रकवा 2.52 हैक्टेयर पर सिमरपाल सिंह एवं प्रतिपाल सिंह द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसी समस्या को लेकर महिलाएं जनसुनवाई में भी पहुंचीं।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने तहसीलदार को निर्देश दिए और निर्देशानुसार इस मामले में विधिवत सीमांकन एवं मौका जांच उपरांत भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया है और आज राजस्व दल द्वारा मौके पर जाकर आवेदकों को विधिवत कब्जा सौंपा गया। अवैध कब्जाधारी सिमरपाल पुत्र सिधारा सिंह सिक्ख पर 25000/- रूपये का अर्थदण्ड अधीरोपित किया गया है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri