राँची। पुंदाग में पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप दिलाने का झांसा देकर रिटायर्ड डॉक्टर दंपती से 2.08 करोड़ रुपए ठगने का एक मामला सामने आया है। सीसीएल से सेवानिवृत्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव चौधरी ने पुंदाग थाने में पिंकू कुमार चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।