Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

मेजरगंज प्रखंड की बहेरा पंचायत में आयोजित हुआ 'जनता का दरबार', जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय, माधोपुर परिसर में जिलाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में 'जनता का दरबार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना था। जनता का दरबार सत्र के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति नियमित एवं संतोषजनक नहीं रहती है, जिसके कारण आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत भवन में प्रतिनियुक्त सभी विभागीय कर्मियों एवं पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ही अधिकतम सेवाओं की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है तथा इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता दरबार में खनन साथ ही अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ, राजस्व मामलों, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषय भी उठाए गए, जिनके निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सफलता का वास्तविक मापदंड आम जनता की संतुष्टि एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में निहित है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करे। जनता का दरबार इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा फाइलेरिया के मरीजों के बीच फैलारिया किट का वितरण किया गया। साथ ही टीवी के मरीजों के बीच न्यूट्रीशन सपोर्ट किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Sitamarhi, Bihar | Jul 1, 2026

MORE NEWS

बोखरा CHC की बड़ी पोल! बाहर से खरीदना पड़ता है IV पाइप, एक्सपायरी ग्लव्स के इस्तेमाल का आरोप
सीतामढ़ी जिले के बोखरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को IV पाइप जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

बोखरा CHC की बड़ी पोल! बाहर से खरीदना पड़ता है IV पाइप, एक्सपायरी ग्लव्स के इस्तेमाल का आरोप सीतामढ़ी जिले के बोखरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को IV पाइप जैसी जरूरी चिकित्सा सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

Dumra, Sitamarhi | Jul 3, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो में बैठकर "How to Kill Men and Get Away With It" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखकर कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि, "How to Kill Men and Get Away With It" एक काल्पनिक थ्रिलर (Fictional Thriller) उपन्यास है और इसका शीर्षक केवल कहानी का हिस्सा है। इसका वास्तविक जीवन में किसी अपराध को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने से कोई संबंध नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने किताब के शीर्षक को चौंकाने वाला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी काल्पनिक रचना का आकलन केवल उसके शीर्षक के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो में बैठकर "How to Kill Men and Get Away With It" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखकर कई लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, "How to Kill Men and Get Away With It" एक काल्पनिक थ्रिलर (Fictional Thriller) उपन्यास है और इसका शीर्षक केवल कहानी का हिस्सा है। इसका वास्तविक जीवन में किसी अपराध को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने से कोई संबंध नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने किताब के शीर्षक को चौंकाने वाला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी काल्पनिक रचना का आकलन केवल उसके शीर्षक के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Dumra, Sitamarhi | Jul 3, 2026

मेजरगंज प्रखंड की बहेरा पंचायत में आयोजित हुआ 'जनता का दरबार', जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय, माधोपुर परिसर में जिलाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में 'जनता का दरबार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना था। जनता का दरबार सत्र के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति नियमित एवं संतोषजनक नहीं रहती है, जिसके कारण आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत भवन में प्रतिनियुक्त सभी विभागीय कर्मियों एवं पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ही अधिकतम सेवाओं की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है तथा इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता दरबार में खनन साथ ही अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ, राजस्व मामलों, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषय भी उठाए गए, जिनके निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सफलता का वास्तविक मापदंड आम जनता की संतुष्टि एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में निहित है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करे। जनता का दरबार इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा फाइलेरिया के मरीजों के बीच फैलारिया किट का वितरण किया गया। साथ ही टीवी के मरीजों के बीच न्यूट्रीशन सपोर्ट किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। - Sitamarhi News