PATNA :- मनेर स्थित भगवान दास मेमोरियल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में साक्षी गुप्ता, स्वाति कुमारी एवं शिक्षा कुमारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल कुमार, आयुष कुमार एवं पवन यादव की टीम द्वितीय तथा हर्ष कुमार एवं आयुष कुमार की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं नैना एवं आरुषि की टीम ने प्रथम, काजल एवं रागिनी की टीम ने द्वितीय तथा ममता एवं काव्या की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आर्यन राय एवं मिरान अख्तर की टीम प्रथम, विकास एवं लक्की की टीम द्वितीय तथा रेहान एवं उमाशंकर की टीम तृतीय स्थान पर रही। मौके पर निदेशक विजय शंकर, प्रबंध निदेशक आदित्य विजय शंकर, प्रशासक रविशंकर, प्रधानाचार्य बृज किशोर सिंह एवं शारीरिक शिक्षक रितेश कुमार सहित शिक्षक मौजूद रहे। #RangoliCompetition #bdmschoolmaner #patnabihar #trendingnow #fasebookpost
Maner, Patna | Nov 7, 2026