बिस्फी में जेसीबी से खोदे गये गढ़े में डूबने से भाई बहन सहित पांच बच्चों की मौत,मचा कोहराम
#बिहार के बिस्फी पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव में जेसीबी के द्वारा खोदे गए गढ़े में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई. डूबने वालों में तीन लड़की दो लड़के शामिल हैं. सभी की उम्र 9 से 14 साल के बताई जा रही हैं. 3 बच्चे का मौत घटनास्थल पर ही गई. जबकि 2 अन्य बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मृत्यु हो गया. मृतकों की पहचान केरवार गांव निवासी ललित पंडित की पुत्री सलोनी कुमारी 10 साल, छोटे पंडित के 14 वर्षीय पु्त्र अभिषेक कुमार, दिनेश पंडित के पुत्र 12 वर्षीय प्रशांत कुमार एवं पुत्री 10 वर्षीय रिंकू कुमारी, नुनूपंडित की 9 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रुप में की गयी है.