अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार सुरों की महफिल सजेगी। मशहूर पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज अपनी मखमली आवाज और दिल छू लेने वाले गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनकी प्रस्तुति उत्सव की सांस्कृतिक संध्या को खास बनाएगी। सरताज के सूफियाना गीतों का जादू संगीत प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे में कुल्लू दशहरे में उनकी प्रस्तुति को लेकर लोगों में खास उत्साह रहने की उम्मीद है। #dc kullu #kulluhimachalpradesh #dussehrafestival