#भरतपुर। नदबई थाना पुलिस ने खेत से समरसेबल पंप चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक पतराम ने बताया कि गत 9 जुलाई को भदीरा निवासी महेंद्रपाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपने खेत से समरसेबल पंप चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान करते हुए प्रवीण पुत्र गोविन्द चाहर जाति जाट उम्र 19 साल निवासी मु०पो०डोंजा परंडा जिला उस्मानाबाद दोनजा उस्मानाबाद महाराष्ट्र हाल निवासी भदीरा थाना नदबई जिला भरतपुर व मोहित पुत्र नरेन्द्र जाति जाट उम्र 19 साल निवासी खंसवारा थाना कुम्हेर जिला डीग को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पंप बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी पता लगाया जा सके।