Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#रोहिड़ा_स्टैंड_में_पूर्व_सांसद_का_भव्य_सम्मान, कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड" ग्रामीणों ने फलों से तोलकर व साफा पहनाकर किया सम्मान, पौधारोपण भी किया गया; प्रधानमंत्री के संदेशों पर हुई चर्चा बिसाऊ। रोहिड़ा स्टैंड (चुड़ेला) में रविवार को झुंझुनूं के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने उन्हें फलों से तोलकर, साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद बूथ संख्या 161 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने युवाओं, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, विज्ञान एवं रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की शक्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष महावीर ढाका, जिला कार्यालय प्रभारी महेन्द्र धायल, राजेन्द्र ठेकेदार, पूर्व सरपंच सुरेश सिंहाग, सुरेश थाकन, बिरमी सरपंच छगन सिंह, दिलाई सरपंच सतीश पूनिया, कोलिंडा के पूर्व सरपंच जगदीश जांगिड़, पवन भालोठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष देशराज राहड़, कोलिंडा मंडल अध्यक्ष मुकेश दूत, टांई मंडल अध्यक्ष जगमेन्द्र धायल, पूर्व सरपंच रघुवीर कड़वासरा, ओमप्रकाश खरड़िया, मंडल महामंत्री महेश शेखावत, नंद कुमार तिलोटिया, भागीरथ तिलोटिया, राजेन्द्र जांगिड़, प्रभुदयाल जांगिड़, बनवारी जांगिड़, निरंजन शर्मा, सीताराम शर्मा, अशोक सांई, अनिल बाबल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। #बिसाऊ #रोहिड़ास्टैंड #चुड़ेला #नरेंद्रकुमार #मनकीबात #NarendraModi #भाजपा #कारगिलविजयदिवस #विकसितभारत #झुंझुनूं #शेखावाटीएक्सप्रेस #bissau #jhunjhunu #Update #RajasthanPolice #IndiaNews #shekhawatiexpress #viralpost

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 26, 2026

MORE NEWS

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿
🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया।
💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है।
💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं।
📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ।
#झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿 🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया। 💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है। 💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं। 📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ। #झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026