पीपल के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, थाने से 250 मीटर दूर घटना से फैली सनसनी
बलिया | नगरा: नगरा-रसड़ा मार्ग पर मलप मोड़ स्थित रोशन शाह की मजार के पास सोमवार को पीपल के पेड़ से 24 वर्षीय युवती का शव दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। घटना नगरा थाने से महज 250 मीटर दूर होने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान भिटकुना मोड़ निवासी नवाबुल खान की पुत्री रेहाना खान के रूप में हुई। घटनास्थल से युवती की चप्पल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
#Ballia #Nagra #BreakingNews #BalliaNews #UPNews #CrimeNews #RehanaKhan #PoliceInvestigation #LiberalMediaBallia