सीकर | नए एसपी संजीव नैन ने संभाला पदभार
सीकर के नए पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद एसपी नैन ने पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था और अपराध की स्थिति को लेकर जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
इसके साथ ही जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
#SikarSandesh #rajasthanpolice #SikarPolice #Sikar #RajasthanNews
Sikar, Sikar | Oct 5, 2026