
#60करोड़_की_लागत_से_बाई_पास_निर्माण______
#गृहराज्यमंत्री_जवाहर_सिंह_बेड़म_ने_किया_शिलान्यास__
#बृजनगर______________________________________
बृजनगर कस्बे के अलवर से भरतपुर स्टेट हाईवे पर बाईपास परियोजना कुल 9.34 किलोमीटर की लंबाई में निर्मित की जाएगी। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा ₹60 करोड़ की स्वीकृत लागत प्रदान की गई है। इस बाईपास के निर्माण से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो जाएगी, जिससे मुख्य नगर में लगातार बढ़ते हैवी ट्रैफिक का दबाव पूरी तरह कम होगा और शहर के भीतरी मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यापार, नए उद्योगों की स्थापना और क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई और सकारात्मक गति मिलेगी।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना के निर्माण के माध्यम से विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने रेखांकित किया कि आमजन की सुविधाओं का व्यापक विस्तार करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बाईपास केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक तरक्की का एक नया मार्ग खोलेगा, जिससे स्थानीय नागरिकों का जीवन सुगम होगा।