Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

खरसिया: पेट्रोल पंप के पास बोरवेल में डीजल-पेट्रोल मिला पानी, शिकायत के 1 हफ्ते बाद भी समाधान नहीं; लोगों की निस्तारी हुई दूभर ▪️रायगढ़ रोड वार्ड-18 में पेट्रोल पंप के सामने हालात जस के तस, SDO के आदेश के बाद भी नहीं हुआ वाटर टेस्ट खरसिया। रायगढ़ रोड स्थित मालूराम पेट्रोल पंप के आसपास के घरों में बोरवेल का पानी पीना और नहाना दूभर हो गया है। वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद सहित स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप के सामने तीनों गली के लगभग सभी घरों के बोर पंपों से डीजल-पेट्रोल की बदबू वाला दूषित पानी निकल रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड-18 के निवासियों ने 31 मई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खरसिया को लिखित आवेदन सौंपा था। आवेदन पर SDO (रा.) ने 2 जून 2026 को S.D.O. P.H.E. और CMO खरसिया को तत्काल Water Quality Test कराने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन सप्ताह भर गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई समाधान प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे आम लोगों की निस्तारी दूभर हो गई है। पीड़ित परिवार पूछ रहे हैं- आखिर कब होगा समाधान? कब तक हम जहरीला पानी पीने को मजबूर रहेंगे? ▪️क्या है मामला? पार्षद के अनुसार, रायगढ़ चौक के मालूराम पेट्रोल पंप के सामने स्थित तीनों गलियों के सभी बोर पंपों से डीजल की सुगंध युक्त पानी निकल रहा है। आशंका है कि पेट्रोल पंप के भूमिगत टैंक से रिसाव होकर आसपास के भूजल में पेट्रोल-डीजल मिल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी में इतनी तेज डीजल-पेट्रोल की बदबू है कि न नहा सकते हैं, न पी सकते हैं। कपड़ों से भी बदबू नहीं जाती। बच्चों में स्किन एलर्जी और उल्टी-दस्त का खतरा बढ़ गया है। अब तो टैंकर से पानी मंगाना पड़ रहा है, जो रोज संभव नहीं। ▪️प्रशासन से मांग आवेदकों ने मांग की है कि दूषित पानी की जांच कराकर समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। साथ ही पेट्रोल पंप के टैंक की भी जांच कर रिसाव रोकने की कार्रवाई हो। वहीं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही की मांग उठने लगी है।

Kharsia, Raigarh | Jun 6, 2026
खरसिया: पेट्रोल पंप के पास बोरवेल में डीजल-पेट्रोल मिला पानी, शिकायत के 1 हफ्ते बाद भी समाधान नहीं; लोगों की निस्तारी हुई दूभर ▪️रायगढ़ रोड वार्ड-18 में पेट्रोल पंप के सामने हालात जस के तस, SDO के आदेश के बाद भी नहीं हुआ वाटर टेस्ट खरसिया। रायगढ़ रोड स्थित मालूराम पेट्रोल पंप के आसपास के घरों में बोरवेल का पानी पीना और नहाना दूभर हो गया है। वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद सहित स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप के सामने तीनों गली के लगभग सभी घरों के बोर पंपों से डीजल-पेट्रोल की बदबू वाला दूषित पानी निकल रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड-18 के निवासियों ने 31 मई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खरसिया को लिखित आवेदन सौंपा था। आवेदन पर SDO (रा.) ने 2 जून 2026 को S.D.O. P.H.E. और CMO खरसिया को तत्काल Water Quality Test कराने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन सप्ताह भर गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई समाधान प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे आम लोगों की निस्तारी दूभर हो गई है। पीड़ित परिवार पूछ रहे हैं- आखिर कब होगा समाधान? कब तक हम जहरीला पानी पीने को मजबूर रहेंगे? ▪️क्या है मामला? पार्षद के अनुसार, रायगढ़ चौक के मालूराम पेट्रोल पंप के सामने स्थित तीनों गलियों के सभी बोर पंपों से डीजल की सुगंध युक्त पानी निकल रहा है। आशंका है कि पेट्रोल पंप के भूमिगत टैंक से रिसाव होकर आसपास के भूजल में पेट्रोल-डीजल मिल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी में इतनी तेज डीजल-पेट्रोल की बदबू है कि न नहा सकते हैं, न पी सकते हैं। कपड़ों से भी बदबू नहीं जाती। बच्चों में स्किन एलर्जी और उल्टी-दस्त का खतरा बढ़ गया है। अब तो टैंकर से पानी मंगाना पड़ रहा है, जो रोज संभव नहीं। ▪️प्रशासन से मांग आवेदकों ने मांग की है कि दूषित पानी की जांच कराकर समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। साथ ही पेट्रोल पंप के टैंक की भी जांच कर रिसाव रोकने की कार्रवाई हो। वहीं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही की मांग उठने लगी है। - Kharsia News