*राशमी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई—विद्युत मोटर की केबल चोरी के मामले में 24 घंटे में 02 आरोपी गिरफ्तार*
#चित्तौड़गढ़, 10 अगस्त 2026। पुलिस थाना राशमी ने विद्युत मोटर एवं सोलर पम्प की केबल चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज होने के महज 24 घंटे में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राशमी थाना सर्कल मे हुई विद्युत मोटर की केबिलो की चोरी के प्रकरण मे वांछित मुल्जिमानो की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिहं जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक गंगरार उदय सिंह चुण्डावत के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सर्च अभियान चलाया गया। दौराने सर्च अभियान थाना हाजा के प्रकरण में प्रार्थी नारायण पिता पन्नालाल पुर्बिया निवासी जाडाना थाना राशमी द्वारा रिपोर्ट पेश की कि उसके खेत पर लगे सोलर पम्प सेट की केबिले एवं पडोसी खेत वालो के ट्युबव�