झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा की मजबूत दावेदारी पर गठबंधन धर्म आज भारी पड़ गया। जेएमएम ने राज्यसभा की एक सीट के लिए आज अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। पार्टी ने बैद्यनाथ राम को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। हालांकि जेएमएम बार बार दोनों सीटों पर मजबूत दावेदारी ठोकती रही। पार्टी ने कांग्रेस के ऊपर जेएमएम कार्यकर्ताओ की भावनाओ को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया, मगर आज सियासी हलचलों पर विराम देते हुए झामुमो ने एक सीट पर ही प्रत्याशी का ऐलान कर गठबंधन के भरोसे को सर्वोप्परि रखा। आपको बता दे कि इससे पहले कांग्रेस ने प्रणव झा को दूसरी सीट से उम्मीदवार घोषित किया था।
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2026