
⏩समर कैम्प में ब्राइटर माइंड्स कार्यक्रम का सफल आयोजन
⏩बच्चों ने सीखी एकाग्रता और स्मरण शक्ति की कला
⏩पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी, पीटीएस पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल एवं पीटीएस उमरिया के संयुक्त तत्वावधान में पीटीएस ऑडिटोरियम में ब्राइटर माइंड्स कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 65 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
⏩प्रशिक्षण प्रधान आरक्षक ऋतुराज सिंह,आरक्षक मुकेश विश्वकर्मा एवं हार्टफुलनेस प्रिसेप्टर प्रणाली पिसे द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को रोचक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रशिक्षण दिया।
⏩कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्लाइंडफोल्ड गतिविधियां रहीं, जिनमें बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर स्पर्श, गंध और ध्वनि के आधार पर रंगों एवं वस्तुओं की पहचान कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों की एकाग्रता और आत्मविश्वास ने उपस्थित अभिभावकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
⏩न्यूरोप्लास्टिसिटी के विज्ञान पर आधारित ब्राइटर माइंड्स कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को ब्रेन एक्सरसाइज, श्वसन एवं रिलैक्सेशन तकनीक, आईबॉल एक्सरसाइज, ब्रेन एनरिचिंग म्यूजिक, सुपर मेमोरी गेम्स तथा लिंक मेथड जैसी गतिविधियों से जोड़ा गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के मस्तिष्क के दाएं और बाएं भाग के संतुलित विकास के साथ उनकी सीखने और समझने की क्षमता को बढ़ाना है।
⏩अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अभिनव एवं उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में रक्षित निरीक्षक सी.के. तिवारी, सूबेदार अमित विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक हेमलाल, एमटीओ वैभव मिश्रा सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
@cmmadhyapradesh
@mohdept
#उमरिया
#umaria