
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
कलेक्टर श्री वानखड़े की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न
दतिया 18 जून 2026/ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती एवं नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज गुरूवार को जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वानखड़े द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं, गरीब एवं जरूरतमंद रोगियों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, जिला अस्पताल प्रबंधन तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि गंभीर हालत में मरीजों को लाने वाली एम्बुलेंस एवं अन्य वाहन को सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से अस्तपाल परिसर तक पहुंचने में समस्या उत्पन्न होती है। इस अव्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उन्होंने पार्किग हेतु दो सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन को एम्बुलेंसों की समय-समय पर आकस्मिक जांच करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान जिला अस्पताल परिसर में सोलर सिस्टम, सीसीटीव्ही कैमरा, स्ट्रीट लाईट एवं सुचारू कैंटीन संचालन पर समिति सदस्यों द्वारा अपनी सहमति दी गई। जिस पर कलेक्टर श्री वानखड़े ने शीघ्र समस्त कार्यवाहियां नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अस्पताल व्यवस्था, एम्बुलेंस, आईसीयू, ब्लड बैंक, दवा भण्ड़ार, टीकाकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी हुई।
क्रमांक 82/2026
--------0000-------
आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
दतिया 18 जून 2026/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डीके सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वानखड़े कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान से पूर्व संबंधित कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने कहा कि जिले जन्म से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी दवा से वंचित न रहे। इस हेतु एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूंटे हुए बच्चों की पहचान करके उन्हें पोलियोरोधी दवा पिलाए।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पोलिया अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्य में लापरवाही करने पर संबंधित कर्मचारी पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।
क्रमांक 83/2026
--------0000-------