➤ *ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत राशमी पुलिस एवं डीएसटी की संयुक्त बड़ी कार्रवाई में 833.540 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद।*
➤ *स्कॉर्पियो, इनोवा एवं एस्कॉर्ट कर रही ब्रेजा कार सहित एक अवैध पिस्टल, मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस जब्त।*
➤ *दो तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के 10 अन्य सहयोगी नामजद*
चित्तौड़गढ़, 09 जुलाई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना राशमी एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो एवं इनोवा कार से कुल 833.540 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद कर तीन लग्जरी वाहन जब्त किए गए। साथ ही स्कॉर्पियो चालक के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन एवं 6 जिंदा कारतूस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के 10 अन्य सहयोगियों को नामजद कर उनकी तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक प