डायल-112 की टीम ने 30 मिनट में बिछड़ी बच्ची को माँ से मिलाया।
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में मां से बिछड़ी एक बच्ची को डायल-112 की टीम ने महज 30 मिनट के अंदर सकुशल उसकी मां से मिला दिया। बच्ची हथौड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है।
बताया गया कि बच्ची अपनी मां के साथ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल आई थी। इसी दौरान वह अचानक अपनी मां से बिछड़ गई। बच्ची के बिछड़ने के बाद परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू की गई।
मामले की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। टीम ने करीब 30 मिनट के अंदर बच्ची को बरामद कर उसकी मां के पास सुरक्षित पहुंचा दिया। बच्ची के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।