Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

जिला पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति, सीएमआर आपूर्ति एवं गेहूँ अधिप्राप्ति की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति, सीएमआर (Custom Milled Rice) आपूर्ति तथा रबी विपणन मौसम 2026-27 अंतर्गत गेहूँ अधिप्राप्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि औरंगाबाद जिले में धान अधिप्राप्ति का कुल लक्ष्य 1,80,902 मीट्रिक टन निर्धारित था तथा लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत धान की अधिप्राप्ति की गई। इसके आधार पर जिले के लिए कुल 1,23,810 मीट्रिक टन सीएमआर आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वर्तमान स्थिति के अनुसार अब तक कुल 98,611.405 मीट्रिक टन सीएमआर राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का 79.64 प्रतिशत है। इसमें कच्चा (Raw) सीएमआर श्रेणी में 29,037 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 26,941 मीट्रिक टन (92.78 प्रतिशत) तथा परबॉयल्ड श्रेणी में 94,773 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 71,670.405 मीट्रिक टन (75.62 प्रतिशत) आपूर्ति की गई है। राज्यस्तरीय समीक्षा के अनुसार सीएमआर आपूर्ति के मामले में औरंगाबाद जिले की उपलब्धि 79.65 प्रतिशत दर्ज की गई है। राज्य स्तर पर कुल 36.85 लाख मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध 20.77 लाख मीट्रिक टन सीएमआर की प्राप्ति हुई है, जिसकी औसत उपलब्धि 82.43 प्रतिशत है। प्रखंडवार समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में कुछ प्रखंडों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया है। औरंगाबाद, नवीनगर, मदनपुर एवं कुटुंबा क्षेत्र में सीएमआर उपलब्धि अपेक्षाकृत बेहतर रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता चिन्हित की गई। जिला पदाधिकारी ने कम प्रगति वाले प्रखंडों एवं क्लस्टरों को विशेष कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में राइस मिलवार उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के विभिन्न राइस मिलों द्वारा कुल 3,079.40 मीट्रिक टन सीएमआर लक्ष्य के विरुद्ध 2,471.38 मीट्रिक टन उपलब्ध कराया गया है तथा समग्र उपलब्धि लगभग 80 प्रतिशत रही है। जिला पदाधिकारी ने सभी मिल संचालकों को लंबित मात्रा की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समयसीमा का अनुपालन करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित एसटीआर (STR) मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पैक्स, मिलों एवं गोदाम प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित स्वीकृतियों, उठाव एवं आपूर्ति से जुड़े मामलों का प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त रबी विपणन मौसम 2026-27 अंतर्गत गेहूँ अधिप्राप्ति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के लिए 4,505 मीट्रिक टन गेहूँ खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 232 किसानों से कुल 1,451.64 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गई है, जो लक्ष्य का 32.22 प्रतिशत है। राज्य खाद्य निगम द्वारा अब तक 534.70 मीट्रिक टन गेहूँ प्राप्त किया गया है। गेहूँ अधिप्राप्ति में जिले में कुल 179 पैक्स एवं 10 व्यापार मंडल चयनित किए गए, जिनमें से 49 संस्थाएं सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। किसानों के भुगतान की समीक्षा में बताया गया कि गेहूँ अधिप्राप्ति के अंतर्गत जिले में कुल 232 किसानों के भुगतान संबंधी सलाह तैयार की गई, जिनमें लगभग सभी मामलों का पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया गया है तथा भुगतान प्रक्रिया संतोषजनक स्थिति में है। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि धान एवं गेहूँ अधिप्राप्ति, सीएमआर आपूर्ति तथा भुगतान से संबंधित लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जा सके। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्वेतांक लाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, सभी राईस मिलर उपस्थित रहे। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #औरंगाबाद #aurangabad #pacs

Obra, Aurangabad | Jun 19, 2026