#भरतपुर। जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मथुरागेट थाना पुलिस ने कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर आरोपी सूरज उर्फ खौकी पुत्र तेजासिंह जाति जाटव उम्र 39 साल निवासी जामा मस्जिद नदिया मौहल्ला थाना कोतवाली भरतपुर को जनाना हॉस्पिटल मुख्य बाजार में चेकिंग के दौरान संदिग्ध एचएफ डीलक्स बाइक (आरजे14-डब्ल्यूएच-4829) के साथ दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीते 19 जून को ही आगरा जेल से जानलेवा हमले के मामले में 7 साल की सजा काटकर बाहर आया है। उसने अपने तीन अन्य साथियों सनी निवासी आगरा के पास सईंया व विष्णु उर्फ गैंडा निवासी दारू कूटा मौहल्ला थाना मथुरागेट व राजेश पुत्र विष्णु जाति नाई निवासी नदिया मौहल्ला थाना कोतवाली के साथ मिलकर गत 2 जुलाई को अटलबंद थाना इलाके से यह बाइक चुराई थी, जिसके संबंध में अटलबंद थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से शहर की अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।