Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

हरियाणा में कांग्रेस सांसद की गाड़ी का एक्सीडेंट, हिसार के कांग्रेसी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी शुक्रवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में बाल- बाल बच गए। सड़क हादसे में सांसद जयप्रकाश को मामूली चोटें आने पर उचाना के सब डिवीजन सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। समाचार भेजे जाने के समय तक जेपी उचाना अस्पताल में उपचाराधीन थे। जानकारी के अनुसार सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के भेंणी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जींद जिले के उचाना और नरवाना के लिए निकले थे। उनकी गाड़ी जब जींद- संगरूर नेशनल हाईवे पर उचाना और बड़ौदा के बीच पहुंची, तो नेशनल हाईवे की दूसरी साइड से काले रंग का एक भारी सांड उनकी गाड़ी पर आकर गिर गया। सांड के गाड़ी पर गिरने से गाड़ी में सवार सांसद जयप्रकाश और उनके चालक को चोटें आई। गाड़ी के एयर बैग खुल जाने के कारण सांसद जयप्रकाश और उनकी गाड़ी में सवार सुरक्षा कर्मी तथा चालक की जान बच गई। सांसद जयप्रकाश को सड़क हादसे के तुरंत बाद उचाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया। समाचार भेजे जाने के समय तक सांसद जयप्रकाश उचाना के सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। उनसे मिलने के लिए उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सड़क हादसा नेशनल हाईवे के दूसरी साइड से अचानक एक सांड के उनकी गाड़ी पर आकर गिरने से हुआ।

Sirsa, Sirsa | Jun 26, 2026

MORE NEWS

Sirsa Today Newspaper
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें 
#SirsaToday
#sirsanews 
#EveningNews
#SawanRainSirsa 
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar 
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana 
#ForestDepartmentHaryana

Sirsa Today Newspaper Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana

Sirsa, Sirsa | Jun 27, 2026

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
नई दिल्ली।
कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में देश के छह जवान शहीद हुए, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि भारतीय जवानों को कोई क्षति नहीं पहुंची।
 सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि यह शहीद जवानों के बलिदान का अपमान है और सरकार ने उनकी शहादत को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति पारदर्शिता और सम्मान होना चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में देश के छह जवान शहीद हुए, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि भारतीय जवानों को कोई क्षति नहीं पहुंची। सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि यह शहीद जवानों के बलिदान का अपमान है और सरकार ने उनकी शहादत को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति पारदर्शिता और सम्मान होना चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Sirsa, Sirsa | Jun 27, 2026

विधायक जस्सी पेटवाड़ बोले, आपको भेड़-बकरी पालने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बनाया बल्कि आपको कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है, नायब जी। आप कानून बनाइये कि अमृत जल 2.0 के जरिए चैनत गांव को पानी दिया जाएगा। बीजेपी के विधायक आपका साथ दें या न दें हम कांग्रेस के 32 विधायक जरुर साथ देंगे

विधायक जस्सी पेटवाड़ बोले, आपको भेड़-बकरी पालने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बनाया बल्कि आपको कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है, नायब जी। आप कानून बनाइये कि अमृत जल 2.0 के जरिए चैनत गांव को पानी दिया जाएगा। बीजेपी के विधायक आपका साथ दें या न दें हम कांग्रेस के 32 विधायक जरुर साथ देंगे

Sirsa, Sirsa | Jun 27, 2026