बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत! ⚡
अगर आपका बिजली बिल गलत आया है, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी है या स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो अब शिकायत के समाधान के लिए शिविर में पहुंच सकते हैं।
बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग की ओर से 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक पूरे राज्य में विशेष बिजली बिल सुधार शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
इन शिविरों में बिजली बिल और मीटर रीडिंग की शिकायतों के साथ-साथ नए कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, ढीले तार और झुके पोल जैसी समस्याओं को भी दर्ज कराया जा सकता है। बकाया बिजली बिल के भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
👉 बिजली से जुड़ी अपनी समस्या लेकर निर्धारित समय पर नजदीकी शिविर में पहुंचें और शिकायत के समाधान का प्रयास करें।
#Bihar #Electricity #BijliBill #BiharNews #ElectricityCamp #Gopalganj #AwaazTimes