
#Balotra: थाना धोरीमन्ना द्वारा ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
22.57 ग्राम अवैध स्मैक एवं प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद।
मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त राणाराम गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री सुखाराम आरपीएस वृताधिकारी गुड़ामालानी के सुपरविजन में श्री दीपसिंह निपु. थानाधिकारी धोरीमन्ना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 22.57 ग्राम स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को बरामद कर अभियुक्त तस्कर राणाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. राणाराम पुत्र बाबुलाल, जाति मेघवाल, उम्र 24 साल, निवासी हिरकन का थाना मिठड़ा, पुलिस थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा।
पुलिस टीमः-
01. श्री दीपसिंह निपु थानाधिकारी धोरीमन्ना,
02. श्री केशाराम सउनि. थाना धोरीमन्ना,
03. श्री विरमखा हैडकानि. थाना धोरीमन्ना,
04. श्री आसुराम कानि. 63 थाना धोरीमन्ना, (विशेष भूमिका)
05. श्री चन्द्रप्रकाश कानि. 1734 थाना धोरीमन्ना, (विशेष भूमिका)
06. श्री सागाराम कानि. 178 थाना धोरीमन्ना,
07. श्री जगदीश कानि. 120 थाना धोरीमन्ना।
@policerajasthan
#BalotraPolice #BalotraNews #OperationVishbhanjan #DrugTrafficking #Dhorimanna #Narcotics #NDPS #NDPSAct #WantedCriminal #PoliceAction #CrimeControl #LawEnforcement #IndianPolice #RajasthanPolice #RajasthanNews #BreakingNews #Arrest #NewCriminalLaw2023 #NDPSCase #NoToDrugs #Smack #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #बालोतरा #भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #मिठड़ा #धोरीमन्ना