जबलपुर में आवारा सांड का जानलेवा हमला… युवक को सींगों से उठाकर सड़क पर पटका, इलाज के दौरान मौत।
हनुमानताल क्षेत्र की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।जबलपुर में आवारा मवेशियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है।हनुमानताल इलाके में सड़क पर लड़ रहे दो सांडों के बीच से निकल रहे एक युवक पर अचानक एक सांड ने हमला कर दिया।सांड ने युवक को पीछे से सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया और फिर उसके ऊपर से गुजरते हुए मौके से भाग गया।गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान गोराबाजार निवासी रवि यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि दूध का कारोबार करता था और घटना के वक्त दूध लेकर जा रहा था। घटना 5 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें सांड युवक को उठाकर सड़क पर पटकता दिखाई दे रहा है।हमले के बाद रवि क�