
अयोध्या के बीकापुर तोरो माफी गांव में अधिग्रहण से प्रभावित ग्रामीणों से जितेंद्र सिंह बबलू से मिलने पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं और न्याय की गुहार लगाई।
बीकापुर के बसपा नेता पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू को ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले ही 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के नाम पर अपनी जमीनें गंवा चुके हैं। अब पर्यटन स्थल विस्तार के लिए प्रस्तावित अधिग्रहण के चलते उनके घर भी प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आवास भी अधिग्रहण की जद में आ गए, तो परिवारों के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने जितेंद्र सिंह बब्लू से अधिकारियों से बात कर उनके घरों को अधिग्रहण से बचाने का आग्रह किया।
बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा यदि ग्रामीणों की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हुआ, तो वे इस मामले की पैरवी लखनऊ तक करेंगे। लखनऊ के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों के घरों को अधिग्रहण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
#viralpost #viral #PostViral #videoviral #reelsviralシ Awadh News24 Jitendra K. Singh Durgesh Singh Surya Pratap Singh