नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा - 51.40 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त उपकरण व अन्य सामान बरामद।
मुंगेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तारापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया में छापेमारी कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 51.40 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, पैकेजिंग में प्रयुक्त एल्युमिनियम फॉयल, 3 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान जब्त किए गए। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
.
.
#BiharPolice #HainTaiyaarHum #PoliceAction #byagainstcrime Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Munger Police