जनपद औरैया में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, द्वारा जनपद औरैया भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ककोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों, पत्रावलियों एवं कार्यालयीय कार्यों का गहन अवलोकन करते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा कार्यालयीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ आयोजित गोष्ठी में जनसहभागिता के माध्यम से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा पुलिस-जनता के बेहतर समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
गोष्ठी में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#Auraiya #Police #LawAndOrder #KanpurRange #UPPolice #AuraiyaNews