रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए गुरुकुल एकेडमी की 23 छात्राओं का चयन
पलिया कलां, खीरी। गुरुकुल एकेडमी की 23 छात्राओं का विभिन्न आयु वर्गों में रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में चयनित छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 में 9, अंडर-17 में 7 तथा अंडर-19 में 7 छात्राएं शामिल हैं। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का ही यह परिणाम है कि वे लगातार खेल प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर रही हैं। #Facebookviralreels #लखीमपुर #followers #highlights