
विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में नवीन संग्रहालय के भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन
कुरुक्षेत्र, 16 अक्तूबर। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में नवीन संग्रहालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा की गई। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु अनेक प्रकल्प देशभर में चलाए जा रहे हैं, जिनमें संस्कृति शिक्षा संस्थान में स्थापित संस्कृति एवं सरस्वती संग्रहालय के माध्यम से प्राचीन धर्मग्रंथ, अनेक कलाकृतियां, मूर्तियां, उत्खनन से प्राप्त विलुप्त हो चुके अनेक अवशेष स्थापित हैं। इन्हें और विस्तृत रूप देने के लिए संस्थान द्वारा एक नवीन संग्रहालय की स्थापना की जा रही है, जोकि अपने आप में विशेष होगा। इसमें स्टूडियो निर्माण की भी योजना है। इस अवसर पर विशेष रूप से विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत, संस्थान की अध्यक्षा डाॅ. ममता सचदेवा, सचिव कुलवीर कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विरेंद्र वालिया, उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री बालकिशन, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. ललित बिहारी गोस्वामी सहित विद्या भारती उत्तर क्षेत्र, हिंदू शिक्षा समिति एवं अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ-साथ प्रबंधक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।