मंत्री इरफान अंसारी के गढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवा...
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गंभीर रूप से बीमार युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि यदि समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध हो जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।
Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026