#सांचौर: पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में आज धरना-प्रदर्शन, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर होगा प्रदर्शन
सांचौर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर आज पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय, सांचौर के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। आज शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि अनुदान का लाभ, बिजली व्यवस्था में सुधार, नर्मदा नहर के लंबित कार्यों का निस्तारण, डब्ल्यूबीएम सड़कों का निर्माण, नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था तथा जल जीवन मिशन से जुड़ी पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जाएगी। धरने में बड़ी संख्या में किसानों और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है।
Sanchore, Jalor | Jun 13, 2026