
➡️ आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) की बैठक संपन्न
कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सागर द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेन्शन (आत्मा) एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के तहत आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष , सागर में आयोजित की गई।
डीडीए कृषि विभाग श्री राजेश त्रिपाठी ने बैठक में जिले में संचालित कृषि विस्तार गतिविधियों, किसानों के प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने किसानों तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने तथा कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना संचालक आत्मा श्री एमके प्रजापति के द्वारा आत्मा योजना एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट सागर श्री गगन बिसेन द्वारा पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए अधिक से अधिक जागरूक करने पर भी बल दिया गया।
बैठक में संयुक्त संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र देवरी डॉ आशीष त्रिपाठी, उपसंचालक उद्यान श्री पी. एस. बडोले, लीड बैंक सागर श्री सहेंद्र पाल, डीएमओ श्री रोहित बघेल, इफको श्री प्रतीक गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सागर श्री अनिल राय, सहायक संचालक कृषि श्री अंकित रावत सहित आत्मा परियोजना के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar